रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम औरंगा के वार्ड क्रमांक 6 मोदीपारा में लगने जा रहे क्रेशर को नहीं लगाए जाने के विरोध में विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रांतीय अध्यक्ष उदय कुमार पंडो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा क्रेशर मशीन नहीं लगाए जाने की मांग की।

                                        उदय पंडो ने बताया कि ग्राम पंचायत के मोदीपारा वार्ड क्रमांक 6 से ग्रेफाइट पत्थर निकालने की बात पहले कही गई थी परंतु बाद में वहां क्रेशर मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। यह बात आज स्पष्ट तब और हुई जब आज उदय पांडे, ग्राम पंचायत सरपंच अनिता पंडो जनपद सदस्य फिरोज अख्तर जहां पर क्रेशर लगाने की तैयारी की जा रही है मौके पर गए एवं कार्य करा रहे इंजीनियर से पूछा तो बताया गया कि यहां पर 200 टन क्षमता का क्रेशर प्लांट लगाया जाएगा। जिसके बाद उदय पंडों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंप गांव में क्रेशर नहीं लगाए जाने की मांग की।

30 से अधिक घर होंगे प्रभावित, आंगनबाड़ी भी है नजदीक- जहां पर क्रेशर लग रहा है उसके नजदीक 30 से अधिक घर है वहीं कृषि योग्य भूमि भी है साथ ही नजदीक में आंगनबाड़ी भी संचालित है ऐसे में ग्रामीण वहां पर क्रेशर लगाए जाने का एक स्वर में विरोध कर रहे हैं।

टीबी से 13 की जा चुकी है जान, 13 है टीबी बीमारी से ग्रसित- ग्राम पंचायत औरंगा में टीबी बीमारी से भुवन  पंडो, मुनेश्वर पंडो, रामदास पंडू ,हरावण पंडो, कृष्णा  नरेश पंडो ,अकलू पंडो गुजा पंडल रामचरित्र पंडो विनोद चौरसिया गोपाल पंडो अजगर पंडो राजनाथ भुइयां की मौत हो चुकी है वही गांव के गोपाल चौरसिया ताज मोहम्मद जागेश्वर पंडो सुनील पंडो, विनोद पंडो, मानदेव पंडो ,विनय दुबे इमामुद्दीन ,सूरजदेव कोरवा, रामजन्म सिंह पंडो, एनुअल, फुल केश्वर सिंह टीवी बीमारी से ग्रसित है। गांव में जितने भी लोग मरे हैं वह सभी पहले क्रेशर में ही कार्य करते थे जिससे यहां क्रेशर लगने से गांव में दहशत का माहौल है।

Categorized in: