कम बजट में दमदार फीचर्स और कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म  Amazon की ओर से अच्छा मौका दिया जा रहा है। ग्राहक खास डिस्काउंट के चलते 10 हजार रुपये से भी कम कीमत पर 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला Realme Narzo N55 स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में 12GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है।

Narzo N55 स्मार्टफोन में डायनमिक रैम फीचर मिलता है, जिससे स्टोरेज का एक हिस्सा इस्तेमाल करते हुए रैम क्षमता 12GB तक बढ़ाई जा सकती है। इस डिवाइस में बेहद खास प्रिज्म डिजाइन मिलता है और यह 7.98 अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आता है। इस डिवाइस पर बड़े फ्लैट डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का फायदा मिल रहा है। फोन पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है।

सबसे सस्ते में खरीदें Realme Narzo N55
भारतीय मार्केट में 6GB इंस्टॉल्ड रैम और 128GB स्टोरेज वाले Narzo N55 की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है लेकिन अमेजन पर 27 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद यह वेरियंट 10,999 रुपये में लिस्टेड है। 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट अप्लाई करने पर इसकी कीमत केवल 9,999 रुपये रह जाती है। Bank of Baroda और Yes Bank क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है।

अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हुए Realme Narzo N55 खरीदते हैं तो 10,400 रुपये तक के अधिकतम डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। इस डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। इस फोन को प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदने का विकल्प मिल रहा है।

ऐसे हैं Realme Narzo N55 के स्पेसिफिकेशंस
रियलमी स्मार्टफोन में 6.72 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 680nits की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है। इस फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम (6GB इंस्टॉल्ड और 6GB वर्चुअल) मिलती है। 128GB स्टोरेज वाले इस फोन में 64MP AI कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन Android 13 पर आधारित RealmeUI 4.0 के साथ आता है और इसकी 5000mAh क्षमता वाली बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Categorized in: