सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) SUV से लोगों का मोह भंग हो चुका है। पिछले कई महीनों से लगातार इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 3 महीने से इस एसयूवी की बिक्री 5 यूनिट से ज्यादा नहीं हुई है। पिछले महीने अक्टूबर 2023 में सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 66% की गिरावट दर्ज की गई है। सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) की बिक्री अक्टूबर 2022 में बेची गई 15 यूनिट्स से अक्टूबर 2023 में 66.67 प्रतिशत घटकर 5 यूनिट हो गई। हालांकि, मासिक (MoM) आधार पर इसकी बिक्री सितंबर 2023 में बेची गई 3 यूनिट से ज्यादा है। आइए इसकी पिछले 6 महीने की बिक्री पर एक नजर डालते हैं।

महीना बिक्री संख्या
मई 2023 6
जून 2023 12
जुलाई 2023 8
अगस्त 2023 4
सितंबर 2023 3
अक्टूबर 2023 5

580 लीटर का बूट स्पेस

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) इस एसयूवी की कीमत ₹37.67 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसके दो वैरिएंट फील और शाइन हैं। सिटिंग कैपेसिटी में यह 5 सीटर कार है, जिसमें 5 लोग बैठ सकते हैं। C5 एयरक्रॉस एसयूवी में 580 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे सेकेंड रो फोल्ड करने पर 1,630 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

इंजन स्पेसिफिकेशन 

C5 एयरक्रॉस कार में 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 177PS की पावर और 400NM का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इस गाड़ी के साथ दो ड्राइव मोड ईको और स्पोर्ट और कई ट्रेक्शन कंट्रोल मोड स्टैंडर्ड, स्नो, ऑल टेरेन – मड, डैम्प और ग्रास और सैंड भी दिए गए हैं।

फीचर्स क्या हैं?

इस कार में 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जर, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर में सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ड्राइवर ड्रॉजीनेस डिटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, हिल असिस्ट, पार्क असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।

Categorized in: