रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित 12 वीं बटालियन के सेनानी के रूप में पदस्थ डी.आर. अचला के मुंगेली पुलिस अधीक्षक के रूप में नवीन पदस्थापना के बाद बटालियन परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां उन्हें शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं के द्वारा डीआर अचला के कार्यकाल की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि 12 वीं बटालियन में सेनानी के पद पर पदस्थ होने के बाद जिस प्रकार से उन्होंने बटालियन के विकास में योगदान दिया साथ ही साथ नगर वासियों के साथ जिस प्रकार से उनका व्यवहार रहा वह हमेशा हम लोगों के दिलों में रहेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि बहुत कम ऐसे अधिकारी होते हैं जो जनता से इतना घुल मिलकर रहते हैं एवं उनके हर दुख दर्द में उनके सहयोगी बने रहते हैं। बटालियन कि जो आज स्थिति है उसे इस रूप में लाने के लिए सेनानी डी आर अचला का अथक परिश्रम एवं योगदान है। जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने भी उनके कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए मुंगेली जिला के पुलिस अधीक्षक के रूप में नवीन पदस्थापना के लिए बधाई दी। इस दौरान सहायक सेनानी एन एस शांडिल्य,गोविंद राम,लियोस कुजूर,धर्मेद्र गुप्ता सहित बटालियन के लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रधान आरक्षक संतू दास महंत ने किया।

उपलब्धि भरा रहा कार्यकाल……. 12 वीं बटालियन सेनानी के रूप में डीआर अचला करीब 3 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी इस दौरान यूनिट हॉस्पिटल, सिलाई सेंटर, जीम ग्रीन शॉप एवं भोले बाबा का मंदिर जो बन कर तैयार है जिसका उद्घाटन जल्द होगा वही इन्हीं के कार्यकाल के दौरान बटालियन प के डेढ़ सौ परिवार यहां बने नवनिर्मित क्वार्टर में रहने लगे।

सरगुजा में संभाग में 15 वर्षीय अपनी सेवाएं………. सरगुजा संभाग में डीआर अचला 15 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी इस दौरान वे, 2006 में डिप्टी कमांडेंट सिलफिली रहे ,2008 से 2013 तक एडिशनल एसपी बलरामपुर रहे वहीं 2017 में एसपी बलरामपुर एवं 2018 में एसपी सूरजपुर रहे वे मई 2018 से 30 जून 2021 तक सेनानी 12 वीं बटालियन रामानुजगंज रहे वर्तमान में मुंगेली पुलिस अधीक्षक के रूप में नवीन पदस्थापना उनकी हुई।

Categorized in: