अम्बिकापुर! स्नेहालय फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस के वर्चुअल प्रोग्राम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ! इस कार्यक्रम में सभी विधाओं को साकार रूप देना था जिसमें रांगोली, नृत्य, गायन, कविता, पेंटिंग, पक कला मुख्य थे।कार्यक्रम में सभी बहनों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात ज्योत्स्ना पालोरकर ने नारी शक्ति को जगाने का प्रयास करती हुई गीत प्रस्तुत की।इसी कड़ी में सीमा खानवरकर , मोहनि गिरी, गौरी शर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किया। विचारो के आदान प्रदान के दौरान महिला के साथ समस्या, त्याग और उसे आगे आने के लिए खुद की भूमिका कैसी हो इस पर चर्चा हुई, जिसमें सभी ने अपने अनुभव का जिक्र किया। कार्यक्रम में सिर्फ विजेता बहनों को ही शामिल किया गया था।आकस्मिता जैन केक सजाते हुए आयुषी सिन्हा रांगोली, कंचन गुप्ता योग कराती हुई, मीरा साहू वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्या है कविता प्रस्तुत करती हुई, सीमा खानवाराकर गायन, मोहनि गिरी गीत, आरना जैन नृत्य, शिबू परवीन भाषण । इसी क्रम में स्वप्ना जैन और स्वरा जैन, माधुरी गुप्ता, कल्पी दास गुप्ता भी विजेता रहे जो अनुपस्थित थे।कार्यक्रम को संचालित मीरा साहू ने की। कार्यक्रम की आयोजक संस्था की संस्थापक श्रीमती ममोल कोचेटा, एवम् नीलू बाला जैन ने आभार व्यक्त किया।

Categorized in: