राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर- बलरामपुर अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन 12% लंबित DA नियत तिथि से और 7 वें वेतनमान के अनुसार HRA की मांग को लेकर मंहगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला बलरामपुर के अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक अपने मांगों के समर्थन में शामिल हुए । मंहगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा जिला बलरामपुर के जिला संयोजक पवन सिंह एवं उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रैली निकालकर अपने मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर के माध्यम से कलेक्टर बलरामपुर को सौंपा गया। जिला संयोजक पवन सिंह ने सरकार के कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये की आलोचना की और आंदोलन में शामिल होने वाले सभी संगठनों को अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने हेतु अपील किया गया। मंहगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा बलरामपुर ने मांग किया कि छत्तीसगढ़ शासन कर्मचारी हित में तत्काल निर्णय ले। आंदोलन में संतोष गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेश्वर कुशवाहा, संजय गुप्ता, श्याम गुप्ता, प्रभाकर मुखर्जी, अवधमनी एक्का, सुफला टोप्पो, विनोद कुर्रे अमित सोनी,,चंद्रशेखर गुप्ता,अमित चौरसिया,पवन पाटले, गुप्ता,मदन राम, रामाधार सिंह, प्रमोद चौबे, रुप कुमार सिंह, आशीष गुप्ता, मनोरंजन, जय सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना दिया।

Categorized in: