दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिले के किसी न किसी सड़क पर तेज रफ्तार वाहन मौत बनकर बेगुनाहों को खूनी पहिए से कुचल रहे हैं।

करंजी चौकी क्षेत्र के दतिमा-लटोरी मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात लगभग आठ बजे राई जंगल के समीप ट्रेलर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवको की पहचान हुई। भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम चिकनी (धर्मपुर) निवासी दुलेशश्वर देवांगन व मंगेश्वर देवांगन दोनों एक ही बाइक में सवार थे।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया, दोनों युवक अपने क्रकस बाइक पर सवार होकर दतिमा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राई जंगल के अंतिम छोर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 29 एबी 4003 से टक्कर हो गयी। जिसमें उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगेश्वर की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल लोगों को इलाज हेतु स्थानीय जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को अम्बिकापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं करंजी पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सूचना मिलते ही करंजी चौकी में पदस्थ एएसआई संजय गोस्वामी, मनोज द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील भारती आरक्षक चंद्र प्रकाश पाल, इमरान खान, दीपक व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर उपस्थित रहे।

Categorized in: