बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर के अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय में नकाबपोश हथियारबंद आरोपियों द्वारा कर्मचारियों को बंधक बनाकर किए गए लूटपाट मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि अमेरा सहक्षेत्र के प्रभारी प्रबंधक भगवान तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 15 दिसम्बर की रात्रि में डियुटी पर तैनात गार्ड मुरारी शर्मा द्वारा मोबाइल से सूचना दिया गया कि अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय विश्रामपुर में बलजीत, पोकिया, विशाल एवं उनके अन्य साथियों द्वारा लोहे का रॉड, तलवार, सबल, कट्टा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बनाकर कार्यालय के दिवाल को तोडकर अंदर घुस कार्यालय के अंदर रखे वजन करने वाले किलो बाट 100 नग जिसका वजन करीब 2 टन है, को लूट कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 342, 506, 395, 399, 412, 25 आर्म्स एक्ट व 3, 4 अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगाया था। विश्रामपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान नामजद आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया। कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार करते हुए बताया कि 15 दिसंबर की शाम मुख्य आरोपी मुकेश सोनी के कबाड़ गोदाम में सभी आरोपियों के साथ बैठकर अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय विश्रामपुर में डकैती करने की योजना बनाकर हथियारों से लैंस होकर अमेरा सहक्षे़त्र पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से ड्यूटी पर तैनात गार्डो को बंधक बनाकर अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय के दीवार को फांदकर स्टोर में सेंध मारकर अंदर प्रवेश कर वहां रखे लोहे के 20 किलो वाले 100 नग बाट को निकलाकर मुख्य आरोपी मुकेश सोनी के पिकअप में लोडकर उसके गोदाम में पिकअप सहित रख दिए थे। साथ ही उक्त माल को मुकेश सोनी द्वारा ही क्रय कर लिया गया। घटना को अंजाम देने हेतु आरोपियों द्वारा मुकेश सोनी के पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 8110 जिसे चालक 20 वर्षीय सूरज रजक पिता मुन्ना राम रजक निवासी कुम्दा बस्ती चलाया गया था। वाहन में आरोपी 39 वर्षीय बलजीत सिंह पिता छोटे लाल सिंह, 36 वर्षीय राजेश बरगाह पिता स्व. काशीराम बरगाह, 19 वर्षीय पोकिया उर्फ आर्यन बरई पिता कुमार बरई, 39 वर्षीय विशाल बरई पिता शंकर बरई सभी निवासी शिवनंदनपुर कबाडी मोहल्ला व 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक बैठे थे तथा 29 वर्षीय मुकेश सोनी पिता स्व. जगबंधन सोनी निवासी केनापारा व उसका साथी 26 वर्षीय शहबाज खान उर्फ नोबी पिता रमजान खान निवासी जयनगर होंडई ग्रांड आई 10 कार में बैठे थे। सभी लोग पैदल चलकर अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय पहुंचे और सभी लोग हथियार से लैस थे। जिसे एसईसीएल के गार्डों को धमकाने के लिए रखे थे। मुकेश सोनी और नोबी ने सभी को जगह दिखाया और दोनों वहीं पीछे खड़े हो गए। सभी चौपाटी तरफ से अमेरा कार्यालय का दीवार को फांदकर अंदर प्रवेश कर एसईसीएल के 2 गार्ड को तलवार, गुप्ती व अन्य हथियार से डरा धमकाकर गार्ड रूम में बंधक बनाकर स्टोर का दीवार काट सेंध मारकर अंदर प्रवेश कर स्टोर के अंदर रखे लोहे के बाटों को निकाले थे। मामले में आरोपियों के निशानदेही पर 100 नग बांट 2 टन कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए, एक पिकअप वाहन, एक आई 10 कार, तलवार, टांगी, सब्बल, रॉड व गुप्ती जब्त कर 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कार्रवाई में एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी एसएस पैकरा के मार्गदर्शन में बिश्रामपुर थाना प्रभारी टीआई अलरिक लकड़ा, एसआई एसआर भगत, एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, शरद सिंह, दरशलाल देवागंन, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, अजय प्रताप राव, ललन सिंह, दीपक दुबे, रविशंकर पाण्डेय, खेलसाय राजवाड़े, कृष्णा सिह, भोला केरकेटटा व प्रवीण एक्का सक्रिय रहे।

Categorized in: