अंबिकापुर। दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आगजनी व क्षतिकारित करने के मामले में थाना कोतवाली एवं विशेष पुलिस टीम ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डीजल ले जाने में प्रयुक्त झोला बरामद किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी तन्नू सोनवानी उक्त दुकान में दुबारा आगजनी की घटना कारित किया था, इसके विरुद्ध अन्य दर्ज मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने पूर्व में घटनास्थल से आगजनी में प्रयुक्त सीढ़ी एवं बोतल बरामद किया था।
कोतवाली थाना में अग्रसेन वार्ड देवेश्वर कॉलोनी निवासी प्रकाश चन्द्र पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 दिसम्बर 24 को उन्हें सूचना मिली कि उनके अग्रसेन वार्ड स्थित दुकान में आग लग गया है। जब वे मोहल्ले वासियों के साथ जाकर देखे तो उनके दुकान में आग लगा था। मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर हैण्ड पम्प से पानी भरकर दुकान में लगी आग को वे बुझाये। दुकान में आग लगने से कास्मेटिक सामान, दुकान के सामने का शीशा व एल्युमिनियम, पंखे का वायरिंग जल गया, जिससे कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान से आग बुझाने के बाद दुकान के छज्जा मेें 2 बोतल मिला, जिसमें डीजल का अवशेष था एवं दुकान के शटर में डीजल पड़ा हुआ था। अगल-बगल का सीसीटीव्ही देखने पर फुटेज में एक व्यक्ति मुंह में मास्क पहनकर दुकान के पास आते-जाते दिख रहा था। रिपोर्ट पर आगजनी का मामला कायम कर जांच में लिया गया। जांच दौरान 03 अज्ञात व्यक्ति प्रकाश चंद पाण्डेय के सर्वेश्वरी सौन्दर्य प्रसाधन, कास्मेटिक स्टोर्स में आग लगाने में शामिल पाए गए। इसके बाद 03 जनवरी को थाना कोतवाली में धारा 326(जी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दूसरे प्रकरण में 03 जनवरी को पुन: कॉस्मेटिक दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आगजनी की घटना कारित करने पर धारा 326(जी) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया है। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपियों के तलाश में लगी थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनास्थल से दो बोतल जिसमें डीजल का अवशेष पाया गय,ा एवं घटना में प्रयुक्त सीढ़ी जप्त किया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन की और संदेहियों की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों छोटू चौधरी पिता कृष्णा चौधरी 26 वर्ष व तन्नू सोनवानी पिता चन्द्रमा सोनवानी 26 वर्ष दोनों निवासी नवागढ़ हाथी पखना के पास, समीर खान उ$र्फ गजनी पिता नसीम खान 19 वर्ष निवासी महामाया मंदिर के पास से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर इन्होंने दुकान में आगजनी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना के दौरान ज्वलनशील पदार्थ डीजल लाने में प्रयुक्त झोला बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, अमित विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, राहुल सिंह, संजीव चौबे, दीपक दास, विवेक राय, रमन मण्डल, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: