अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के तत्वाधान में आज यहां मुख्य वनसंरक्षक विश्राम गृह में होम हर्बल गार्डन के तहत औषधीय पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वह भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ! कार्यक्रम में उपस्थित सभी  जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों को  औषधीय पौधे वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में हर्बल गार्डन हेतु करीब 12 हजार औषधीय पौधे वितरित किया गया जाएगा।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष  बालकृष्ण पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिवहन व्यवस्था का अभाव होने के कारण आज भी स्थानीय समुदाय पारम्परिक चिकित्सा पद्धति पर निर्भर है। प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार हेतु औषधीय पौधे अत्यंत लाभकारी है एवं इनका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि आसानी से उपयोग हेतु सभी घरों में हर्बल गार्डन विकसित कर औषधीय पौधे लगाएं।  कार्यक्रम में  अपने विचार प्रकट करते हुए  सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  एवं विधायक  गुलाब कमरो ने  कहा कि हर्बल गार्डन में लगाए जाने वाले औषधीय पौधे की देख-रेख हेतु विषम परिस्थितियों को सहन करने की क्षमता रखने वाले पौधों का ही चयन करें। जिन पौधों को नमी की आवश्यकता है उनकी मिट्टी की नमी बनाए रखना चाहिए। श्री पाठक ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में पाए जाने वाला विषेश औषधीय पौधा तेजबल के सरंक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है।इस अवसर पर राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  शफी अहमद, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय क्रियान्वन के उपाध्यक्ष  अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की,  नगर पालिका परिषद रामगढ़ के उपाध्यक्ष  कृष्ण मुरारी तिवारी , मुख्य वन संरक्षक  ए.बी. मिंज, वनमण्डाधिकारी  पंकज कमल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Categorized in: