लखनपुर दिनेश बारी- भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बिकापुर ललन प्रताप सिंह का प्रथम आगमन पर लखनपुर में कुन्नी व लखनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा उक्त कार्यक्रम में दिवंगत भाजपा वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल के मंशा अनुरूप उनके पुत्रों के द्वारा भाजपा कार्यालय के लिए 3 डिसमिल भूमि दान करने की घोषणा की गई।

लखनपुर एवं कुन्नी मंडल को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार आतिशबाजी एवं नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प देकर उन्हें बधाई भी दी गई तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता देवी राम अग्रवाल के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्बोधन के रूप में अंबिकेश केसरी प्रबोध मिंज सहित जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव, राजेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, सुभाष अग्रवाल, बिहारीलाल तिर्की, अजीत सिंह, दिनेश गुप्ता, बृज किशोर पांडे, रामनारायण दुबे, सतनारायण साहू, राजेन्द्र जयसवाल, प्रदीप गुप्ता, दिनेश बारी, समीम खान, अभिमन्यु सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: