जब भी लोग किसी दूसरे शहर में घूमने जाते हैं तो वहां होटल बुक करते हैं जिसमें वो कुछ दिन ठहरकर शहर को अच्छे से घूमते हैं और वहां के मजे उठाते हैं. होटल में रहने के दौरान मेहमान कमरे को अपने घर का कमरा समझने लगते हैं और सामानों को यूं ही कमरे और बाथरूम में रख देते हैं. टूथब्रश भी ऐसी ही एक चीज है जिसे लोग बाथरूम के सिंक के पास या किसी स्टैंड में रख देते हैं. जितने दिन वो होटल में रहते हैं वो ब्रश उसी स्टैंड में पड़ा रहता है. पर ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. इसके पीछे काफी अजीबोगरीब कारण (Never leave toothbrush in hotel room reason) है जिसके बारे में एक होटल मैनेजर ने खुद जानकारी दी है.

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मेलिसा (Melissa) नाम की महिला पहले एक होटल मैनेजर (hotel manager travel tips) हुआ करती थीं. अब वो सोशल मीडिया पर @melly_creations_ अकाउंट के जरिए लोगों को ट्रैवल टिप्स और सुझाव (Hotel advice by manager) देती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 600 लोग फॉलो करते हैं पर टिकटॉक पर 70 हजार से ज्यादा उनके फॉलोअर्स हैं. रिपोर्ट के अनुसार मेलिसा ने हाल ही में एक वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है कि होटल में रहते वक्त अपने टूथब्रश को बाथरूम में क्यों नहीं छोड़ना चाहिए.

इस वजह से नहीं बाहर छोड़ना चाहिए ब्रश
मेलिसा ने कहा कि कई बार मेहमान होटल स्टाफ से बदतमीजी से पेश आते हैं और उनपर गुस्सा निकाल देते हैं. होटल का नाम ना खराब हो, इसलिए स्टाफ उस वक्त तो मेहमान से कुछ नहीं कहता और अपना गुस्सा दबा लेता है पर वो उसका बदला मेहमान के सामानों से छेड़छाड़ कर के लेता है. जब मेहमान होटल से बाहर घूमने-फिरने जाते हैं, तब हाउस क्लिनिंग स्टाफ कमरे में आकर सफाई करते हैं. ऐसे में अगर मेहमान बाथरूम में अपने टूथब्रश छोड़ देते हैं तो कमरे की सफाई करने वाले, अपना गुस्सा निकालने के लिए उनके ब्रश से सिंक और बाथरूम की कई गंदी चीजें साफ करते हैं.

दांत साफ करने के बाद बैग में ब्रश रखने का दिया सुझाव
मेलिसा ने कहा कि जब वो मैनेजर थीं, तब उन्होंने कभी-कभी किसी स्टाफ द्वारा ऐसी हरकत किए जाने के बारे में सुना था. हालांकि, मेलिसा ने आजतक ऐसा कुछ नहीं किया और अगर उनके सामने कभी कोई ऐसी हरकत करता पकड़ा जाता तो वो जरूर उसे नौकरी से निकाल देतीं. उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि जब भी वो होटल के कमरे में टूथब्रश का प्रयोग करें, तो इस्तेमाल करने के बाद उसे वापिस बैग में ही रख लें. वैसे कारण बड़ा ही घिनौना है मगर हर होटल में ऐसा नहीं होता है, हालांकि, लोगों को अपनी सेफ्टी खुद सुनिश्चित कर लेनी चाहिए. मेलिसा अपने इंस्टाग्राम पर कई ऐसी खास एडवाइस लोगों को देती रहती हैं.

Categorized in: