अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के विकास खण्ड कुसमी सहित ग्राम सामरी क्षेत्र में पहाड़ी इलाका होने की वजह से ठंड असहनशीलता पूर्वक लगता हैं ऐसे में यहां के भोले भाले जरूरत मंद ग्रामीणों को कपकपाती ठंड से राहत दिलाने हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग सामरी के द्वारा ग्राम कम्बल का निःशुल्क वितरण किया गया. ठंड के मौके पर कंबल पाकर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हैं।

इलाके में कड़ाके की ठंड लगनी शुरू हो चुकी हैं दिसंबर महीना आते ही कपकपाती ठण्ड शूरी हो जाती हैं तथा जनवरी माह प्रारंभ होते-होते बर्फ की चादर भी कुसमी-सामरी के नदी-नालों सहित विभिन्न स्थानों पर देखने को मिलती हैं. ऐसे में ग्रामीणों के रहम की दरकार होती है। इस इलाके में हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा बॉक्साइट उत्खनन व परिवहन का कार्य कई वर्षों से कराया जा रहा हैं जिस कारण यहां के जनप्रतिनिधियों , अधिकारीयों व क्षेत्र की जनता को हिण्डालको से कई अपेक्षाए जुड़ी हुई हैं, हिण्डालको यहां की ग्रामीण जनता के सामाजिक हित का ख्याल रखते हुवे अपेक्षाओ की पूर्ति तथा अपने कर्तव्य के प्रति सदैव हाथ बढ़ाते हुवे सामाजिक उत्थान में जुटी हुई हैं.

जिसके परिणाम स्वरूप हमेशा की तरह राहत भरी बात यह है कि ग्राम टाटीझरिया के विभिन्न टोला-मोहल्ला के लोगों को कपकपाती ठंड से राहत मिल सके इसके लिए हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग सामरी के सीएसआर प्रमुख विजय मिश्रा ने मुहिम छेड़ते हुवे गर्म कपड़े वितरण किया. हिण्डालको खान प्रभाग सामरी के सीएसआर की ओर से टाटीझरिया के लोगों के बीच जाकर जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराये जाने से यहां के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त हैं। कंबल वितरण के दौरान हिण्डालको के सीएसआर प्रमुख विजय मिश्रा के साथ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी अजय किशोर लकड़ा, टाटीझरिया सरपंच राकेश सिंह व हिण्डालको के अन्य कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थें।

Categorized in: