राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर मुख्याल के नए बाजार के समीप देर रात्रि चावल लोड कर ट्रक एन एच 343 सड़क के बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चावल लोड ट्रक झारखंड बिहार से होकर छत्तीसगढ़ के रायपुर की ओर जा रही थी तभी बलरामपुर एनएच 343 मुख्यालय के डिवाइडर से जा टकरा गई टक्कर के बाद गाड़ी के अगले चक्के सहित तमाम गाड़ी के पार्ट्स सड़क पर बिखर गई। जिसके बाद सड़क पर माल लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। सड़क पर पलटने के बाद सड़क दोनों तरफ से जाम हो गई वहीं जैसी इस बात की जानकारी हाईवे पेट्रोलिंग को लगी तत्काल मौके पर पहुंचे जहां तत्काल ट्रक से चालक को निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चालक का इलाज जारी है इस पूरे हादसे में किसी प्रकार की कोई हताहत तो नहीं हुई लेकिन चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

Categorized in: