रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के तहत आने वाले कालीमाता वार्ड के अंतर्गत खपराभट्टी में अमृत मिशन के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री एजाज ढेबर द्वारा किया गया l वॉर्ड पार्षद श्री अमितेश भारद्वाज ने बताया कि यहाँ की काफी पुरानी जल समस्या का निदान इससे हो सकेगा. इस कार्य के अंतर्गत वार्ड की अनेक ऐसी पुरानी पाइप है,जो कि अधिकांश सड गई है या फिर जंग लग गई है, को भी बदला जायेगा, साथ ही साथ इस योजना का लाभ जनता तक पहुंचे और लोगों को इसका लाभ मिल सके हर घर नल हर घर जल के इसी संकल्प के साथ कार्य का आज से वार्ड में शुभारम्भ किया गया l इस दौरान एम आई सी सदस्य श्री ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, वार्ड पार्षद श्री अमितेष भारद्वाज सहित नगर निगम जोन 2 के अध्यक्ष श्री बंटी होरा, पार्षद श्री कामरान अंसारी,सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री मो रियाज सनत साहू, मो अब्बास, श्रवण देवांगन, इन्द्र चौहान, प्रकाश साहू, हेमन्त साहू, वाय आर साहू, आडिल, मोती साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Categorized in: