रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर स्थित जोन कार्यालय में निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, जोन 3 अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू सहित नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, जोन 2 अध्यक्ष श्री हरदीप सिंह होरा बंटी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री राधेश्याम विभार, वार्ड पार्षद श्रीमती विश्वनंदिनी पाण्डेय, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्री अमितेष भारद्वाज, श्री कामरान अंसारी, पूर्व पार्षद श्री जसबीर सिंह ढिल्लन, जोन कमिश्नर श्री प्रवीण सिंह गहलोत , एल्डरमेन श्री देव दीवान कुर्रे, जोन कार्यपालन अभियंता श्री चित्रसेन प्रधान एवं अन्य संबंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन 3 के सभी 7 वार्डों में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता को समीक्षा बैठक के दौरान जोन 3 के सभी 7 वार्डो में 5-5 लाख रूपये के नये विकास कार्य शीघ्र करवाने संबंधित पार्षदों से प्रस्ताव लेकर स्वीकृति हेतु भेजकर स्वीकृति लेकर जनहित में जनसुविधा हेतु सभी 7 वार्डों में एक साथ नये विकास कार्य जोन स्तर पर प्रारंभ करवाने का कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिये. महापौर ने जोन के सभी 7 वार्डों में विकास कार्यो को लेकर बैठक में पार्षदों से चर्चा करते हुए सुझाव मांगे। महापौर ने महापौर ने जोन 2 में आने वाले सभी 7 वार्डों में अप्रारंभ विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ करने एवं जारी सभी विकास कार्यो को सतत माॅनिटरिंग कर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करने के निर्देश जोन के अधिकारियों को बैठक में दिये।
महापौर श्री ढेबर ने बैठक में उपस्थित समस्त पार्षदगणो से उनके वार्ड की समस्या पूछी एवं जोन स्तर पर उनके निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया. महापौर ने नगर निगम के हित में राजस्व वसूली का कार्य तत्काल गतिमान करके सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान महापौर ने जोन कमिश्नर, जोन कार्यपालन अभियंता सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जोन स्तर पर जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जोन के सभी 7 वार्डों में व्यवस्था के अंतर्गत जनकल्याण हेतु नीति बनाकर एक साथ सभी 7 वार्डों में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छर उन्मूलन का अभियान सघनता से चलाने एवं सुबह एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं संध्या को फाॅगिंग अभियान चलाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से चलाया जाना सुनिश्चित करवाने करने के निर्देश दिये। महापौर ने जोन स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित जोन अधिकारियों को एंटी लार्वा एवं फाॅगिंग अभियान मच्छर उन्मूलन हेतु वार्डो में एक साथ चलाकर प्रारंभ करने के पूर्व एवं किये जाने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों को अवगत करवाना प्रशासनिक तौर पर जोन स्तर पर नियमानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने जोन के सभी वार्डों के समस्त पार्षदों से जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छरजनित रोगों पर कारगर नियंत्रण के लिये सघन एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग अभियान चलाने के जनकल्याणकारी अभियान में अपने – अपने वार्ड एरिया में सहभागी बनने का अनुरोध नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया एवं इस हेतु नागरिको के मध्य सघन जनजागरण अभियान चलाने जोन के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: