बिश्रामपुर। शराब खत्म होने की बात पिता द्वारा कहे जाने से क्षुब्ध होकर कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को ग्राम सरस्वतीपुर निवासी सर्जुन सिंह ने सूचना दिया कि 31 दिसम्बर की शाम को गांव का ठाकुर उर्फ देवनाथ उसके घर पर आकर बताया कि उसके पिता फेंकू सिंह के घर के आंगन में बड़ा भाई अर्जुन सिंह द्वारा पिता फेंकू सिंह से मारपीट किया गया है। जिस कारण फेंकू बेहोश आंगन में पड़ा है। दोस्त व परिजन के साथ जाकर देखे तो फेंकू सिंह पीठ के बल चित्त हालत में मृत पड़ा था। घटना के बारे में पूछने पर बताया कि अर्जुन, फेंकू सिंह व 1 अन्य व्यक्ति चारों फेंकू सिंह के आंगन में बैठकर शराब पी रहे थे। फेंकू द्वारा एक लोटा शराब निकाला गया, जिसे अर्जुन द्वारा पूरा पी लिया गया। तब फेंकू द्वारा अर्जुन को कहा गया कि पूरा शराब पीना था तो दोनों को लेकर क्यों आए हो, कहकर घर से आधा लोटा शराब लाया, जिसे ठाकुर, फेंकू व 1 अन्य व्यक्ति द्वारा सेवन किया गया। अर्जुन को पीने के लिए नहीं दिए जाने से नाराज होकर आरोपी पुत्र अर्जुन ने पिता से शराब की मांग किया। पिता द्वारा शराब खत्म होने की बात कहने से क्षुब्ध होकर आरोपी पुत्र अर्जुन ने पिता फेंकू सिंह को हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अधजले लकड़ी व दरवाजा के हटका से मारपीट कर हत्या कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पुत्र अर्जुन के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आज उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। कार्रवाई में बिश्रामपुर थाना प्रभारी केडी बनर्जी, एएसआई अरूण गुप्ता, सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह, आरक्षक रविशंकर पाण्डेय, राकेश यादव, प्यारे राजवाड़े, मनोज शर्मा, विजय साहू, मुकेश साहू, अभिमन्यु पैकरा, खेलसाय, योगेश्वर पैकरा सक्रिय रहे।

Categorized in: