रायपुर –10 नवम्बर, 2020/
त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 08225 / 08226 हटिया – एलटीटी – हटिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08225 हटिया – एलटीटी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 14 नवम्बर से 28 नवम्बर 2020 तक हटिया से प्रातः 09.40 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08226 एलटीटी – हटिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 14 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक एलटीटी से 00.15 बजे रवाना होगी ।
इस गाड़ी में 06 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 07स्लीपर, 04 सामान्य एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी । यह गाड़ी वर्तमान में चल रही 02812/02811 हटिया–एलटीटी-हटिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल एक्सप्रेस के ठहराव एवं समय सारणी के अनुसार चलेगी |

Categorized in: