रायपुर – 10 नवम्बर , 2020/
रेलवे प्रशासन द्वारा ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की दी जा रही सुविधा।
गाड़ी संख्या 05160/05159 दुर्ग–छपरा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दिनांक 12 नवंबर 2020 से 17 नवंबर 2020 तक प्रदान की जा रही है ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02853/02854 दुर्ग–भोपाल-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 12, 13, 15 व 16 नवम्बर को तथा भोपाल से 13, 14, 16 व 17 नवम्बर को दी जा रही है |

Categorized in: