टीएस सिंहदेव ने फोन से की चर्चा, कहा-सीएम तक पहुंचाएंगे बात, 26-27 को अपने निवास में मिलने के लिए किया आमंत्रित


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तले सरगुजा संभाग के एक हजार से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के घेराव करने पहुंचे। इन कर्मचारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने अब तक नियमितीकरण नहीं किया है। उच्च अधिकारियों द्वारा आए दिन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को छटनी कर हटाया जा रहा है। वही स्वास्थ्य मंत्री का बंगला घेराव करने पहुँचे कर्मचारियों से मंत्री ने फोन पर बात कर कहा कि नियमितीकरण इस समय संभव नहीं है। छटनी किसी की नहीं होगी। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने के बात कही है।

Categorized in: