रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 13 में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के खेल मैदान के सटा हुआ सेमर के पेड़ में 50 मधुमक्खी के छत्ते हैं जिसे हर समय यहां पर है 369 बच्चों को एवं 26 स्कूल के स्टाफ के लिए खतरा रहता है। समय रहते प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 13 में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के खेल मैदान से सटा हुआ सेमर का पेड़ है जहां 50 मधुमक्खी के छत्ते हैं। जहां बच्चे प्रतिदिन एवं स्कूल के स्टाफ 10 बजे पहुंच जाते हैं वही बच्चे खेल मैदान में ही खेलते हैं। वही मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खी का झुंड हर समय मंडराता रहता है जिससे बच्चे सहमे हुए रहते हैं वही स्कूल के स्टाफ भी चिंतित रहते हैं।

नहीं हो पा रहा है खेल- स्कूल के क्रीड़ा अधिकारी प्रवीर कृष्ण साहू ने बताया कि स्कूल जब से संचालित हो रहा है सबसे खेल गतिविधियां ढंग से संचालित नहीं हो पा रही है क्योंकि स्कूल मैदान के सामने मधुमक्खी का छत्ता है और हर समय हम सब को डर बना रहता है।

बच्चे भी हैं डरे हुए- स्कूल के खेल मैदान के सामने मधुमक्खी के छत्ते से बच्चे भी डरे हुए हैं वह भी खेल मैदान में खेलने से परहेज कर रहे हैं वहीं स्कूल के स्टाफ में भी डर बना हुआ है। समय रहते यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा खतरा बन सकता है।

प्रतिदिन बच्चे मधुमक्खी काटने से हो रहे हैं घायल- स्कूल में बच्चे करीब करीब प्रतिदिन मधुमक्खी के काटने से घायल हो रहे हैं जिससे अभिभावक भी डरे हुए हैं। एक-एक दिन अब मधुमक्खी के चलते हैं बच्चों एवं स्टाफ के लिए भारी पड़ रहा है।

इस संबंध में संस्था के प्राचार्य प्रिय रंजन सिंह ने कहा की मधुमक्खी का छत्ता से खतरा खर्च में बना रहता है इससे जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र से अवगत करा दिया गया है।

Categorized in: