शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह

रायपुर । राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर राज्यपाल की मुहर लगने के बाद का अब डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो पूर्व सीएम रमन सिंह अगले विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं डिप्टी सीएम की बात करें तो यह भी चर्चा में चल रहा है कि प्रदेश में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इनमें से अरुण साव और विजय शर्मा का नाम आगे आ सकता है। लेकिन नए सीएम चुने गए विष्णुदेव साय ने इसे नकार दिया है और कहा कि ये राष्ट्रीय नेतृत्व का मामला है उनसे बाद में चर्चा होगी।

आपको बता दें कि परंपरा यह है कि शपथ के बाद मंत्रियों में किसी को डिप्टी घोषित करते हैं। पर कोई न कोई नाम तो पहले ही तय कर लिया जाता है। इस मामले में अभी भाजपा के नेता कह रहे सब क़यास ही है। बीजेपी नेताओं की माने तो बैठक में डिप्टी सीएम पर कोई बात नहीं हुई है। वहीं अगर प्रोटेम स्पीकर की बात करें तो पूर्व सीएम रमन सिंह पहले भी कह चुके हैं कि वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल प्रोटेम स्पीकर बन सकते हैं, क्यों कि सबसे ज्यादाबार ​सदन में जीतकर आने को श्रेय उन्ही को जाता है।नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगठन का आभार जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को शुभकामनाएं दी है और सभी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद उन्होंने कहा– प्रयास करेंगे कि शत प्रतिशत खरा उतरें। पार्टी में कई वरिष्ठ लोग हैं सबके मार्गदर्शन से मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे।

शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह
विष्णुदेव साय का मंत्रिमंडल कैसा होगा, उसका स्वरूप अभी सामने नहीं आया है। शपथ ग्रहण की डेट भी अभी तय नहीं हुई है। चूकि शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे, लिहाजा पीएमओ से उनका कार्यक्रम फायनल होने पर शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री को न्योता भेजा जा रहा है। उनका प्रोग्राम तय होने के बाद शपथ ग्रहण का डेट तय हो जाएई।
बीजेपी ने पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक सब को आमंत्रण देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री से चर्चा के बात सपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो जाएगी। शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण भेजा गया है, उनकी स्वीकृति मिलने के बाद 12 या 13 तारीख को शपथ ग्रहण हो सकता है। पीएम मोदी और अमित शाह शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।

Categorized in: