अंबिकापुर। इंटरनेट मीडिया गूगल जस्ट डायल में गलत जानकारी देकर आमजनों को भ्रमित करने की जानकारी कोतवाली पुलिस को डीसी रोड निवासी, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पदस्थ चर्म रोग विशेषज्ञ डा.पीके सिन्हा ने दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके नाम का गूगल व जस्ट डायल में फर्जी आइडी बनाकर गलत व भ्रामक जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ में गलत फोन नंबर अपलोड किया जा रहा है, जिससे पीड़ित मरीजों को उन तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2010 से 2021 के जून माह तक वे स्कूल रोड स्थित जिंदल मेडिकल में चर्म रोग संबंधित चिकित्सकीय परामर्श देते थे। लगभग छह माह से वे अपने डीसी रोड स्थित निवास ओम नमः शिवाय में शासकीय दायित्व के निर्वहन पश्चात परामर्श देते हैं। मरीजों द्वारा अकसर यह शिकायत किया जाता है कि उनके पुराने स्थल पर पता पूछने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए भ्रमित जवाब दिया जाता है। उन्होंने कई बार स्थान परिवर्तन की सूचना बोर्ड व फ्लेक्स लगाया जिसे फाड़ दिया गया। महोदय तन मरिजों का बहुत चिता है जो 10 वर्षों से कई जटिल रोग जैसे कुष्ठ, पेगफिगस सोरियासिस व अन्य जटिल रोगों से पीड़ित हैं, इन्हे निजी स्वार्थ के लिए गुमराह किया जा रहा है। चिकित्सक ने ऐसे लोगों पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त करने के साथ साइबर क्राइम कर मरीजों की जिंदगी व स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने वालों पर कठोर कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है ताकि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों को सबक मिल सके।

Categorized in: