रायगढ़ – चक्रधरनगर पुलिस द्वारा छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में रहने वाले राकेश शर्मा 32 साल को सोशल मीडिया साइट पर चाईल्ड पोर्न अपलोड करने के अपराध में धारा 67 (B) IT Act के तहत पंजीबद्ध अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा लगातार सोशल साइट पर अश्लील विडियो शेयर करने वालों को चिन्हांकित कर वायरल किये गये मोबाइल धारकों पर संबंधित थानों के माध्यम से कार्रवाई कराई जा रही है।

इसी क्रम में 02 फरवरी को NCRB की सायबर टीप लाइन पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग से थाना प्रभारी चक्रधरनगर को अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई के लिए प्राप्त हुआ। टीपलाइन के अनुसार मोबाइल नंबर 706707XXXX के धारक राकेश शर्मा निवासी छोटे अतरमुडा रायगढ के द्वारा 22 नवंबर 21 को चाईल्ड पोर्न वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर धारा 67 (ख) आई. टी. एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया है।

ऐसे में आरोपी राकेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी से विडियो अपलोड में प्रयुक्त सैमसंग का टच स्क्रीन मोबाइल जप्त कर आरोपी को आईटी एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Categorized in: