सोनहत। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नयन तारा तोमर ने विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत कछार का दौरा कर गौठान का निरीक्षण किया साथ ही गौठान के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसी दौरान आंगनबाड़ी उचित मूल्य की दुकान सहित रेडी टू इट के वितरण की जांच की, व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, कछार के अलावा ग्राम पंचायत मधला में भी पँचायत भवन सह राशन दुकान का निरीक्षण कर कार्य को जल्द जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही गोबर खरीदी के बारे में भी जानकारी ले कर बेहतर ढंग से संचालित कराने के साथ किसानों को जागरूक करने भी निर्देश दिया।

धान के रकबे का किया सत्यापन
एस डी एम नयन तारा तोमर ने ग्राम पंचायत कैलाशपुर में धान के रकबे का सत्यापन किया इस दौरान कैलाशपुर में भी उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित कार्यो का जायजा लिया , कैलाशपुर के बाद एस डी एम कटगोड़ी पहुची जहां उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया एवम कोरोना से बचाव क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के सबन्ध में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

क्षेत्रो में लगातार किया जा रहा निरीक्षण
एस डी एम सोनहत नयन तारा तोमर लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है वर्तमान में ही कोरिया कलेक्टर के निर्देश पर सोनहत एसडीएम अपनी तीन सदस्यी टीम के सांथ अनुभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जलाशयों का निरीक्षण किया गया है उल्लेखनीय है कि लंबे समय से जलाशयों का मरमत नही होने से कुछ जलाशयों की स्थिति खराब है जिसमे कलेक्टर कोरिया व विधायक गुलाब कमरो के निर्देश पर जलाशयों का भी निरीक्षण कर जिला प्रशासन अवगत कराया जाएगा। दौरे व निरिक्षणो के अतिरिक्त एस डी एम सोनहत नयन तारा तोमर के द्वारा क्षेत्र में कार्यो के निरीक्षण के अलावा क्षेत्र में आ रही जन समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है,

Categorized in: