मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय जनजाति सलाहकार परिषद व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई जिसमें सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने भाग लिया ! बैठक में भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर विकासखंड के कोटाडोल की समस्याओं का मामला उठाया और त्वरित निराकरण की मुख्यमंत्री से मांग की ! वही विधायक गुलाब कमरो ने सोनहत विकासखंड के ग्राम लोरकी का मामला उठाया ! वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के माध्यम से विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि सोनहत विकासखंड का ग्राम लोरकी का जोगिया कछाडी ना तो फॉरेस्ट भूमि में है और ना ही राजस्व भूमि में है जिसके कारण शासन की योजनाओं का लाभ अन्य किसानों की तरह वहां के निवासियों को नहीं मिल पा रहा है अगर इस समस्या का निराकरण कर दिया जाता तो अन्य किसानों की तरह वहां के किसानों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने लगता ! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में उठाई गई समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया है !

Categorized in: