बिश्रामपुर। मार्केटिंग करके वापस घर लौट रहे मां बेटी के साथ सोनवाही जंगल में लूटपाट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत गजाधरपुर प्रधानपारा निवासी कांती देवी 28 मार्च को अपनी पुत्री यशोदा के साथ स्कूटी से गांधीनगर अम्बिकापुर पकड़ा दुकान गई थे। जहां से खरीददारी कर वापस घर गजाधरपुर आ रहे थे । तभी अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर सोनवाही जंगल के पास पहुंचे थे, इसी दौरान पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में आए और बोले कि रूको, तब डरकर मां बेटी रूक गए। उसी दौरान दोनों अज्ञात व्यक्ति बोले कि झोला चेक कराओ क्या है और यह कहते हुए झोला छीन लिए तथा झोला में रखे 2 नग पर्स जिसमें 4200 रूपये थे, को छीनकर मोटर सायकल से दोनों अज्ञात आरोपी अम्बिकापुर की ओर भाग गए थे। पीड़िता द्वारा अंबिकापुर की ओर सड़क पर स्कूटी से पीछा भी किया लेकिन दोनों भाग निकले। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 392, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने अज्ञात आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर पकड़ने पुलिस टीम को लगाया गया था। लटोरी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में की जा रही थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर संदेही शहजोर अली पिता अयुब अली 32 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला सत्तीपारा अंबिकापुर को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी लटोरी से शिनाख्ती की कार्यवाही कराने पर प्रार्थिया ने पहचान किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि घटना दिवस दोपहर में हीरो स्पेलडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीएस 7142 में एक अन्य व्यक्ति के साथ ग्राम करवां जा रहे थे। अम्बिकापुर बनारस रोड़ पर ग्राम सोनवाही जंगल पहुंचे थे। तब सामने से दो महिला स्कूटी से जा रहे थे, जिन्हें आवाज देकर रोकते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिए और लूट की रकम में से 400 रूपये का पेट्रोल डलवाए और शेष राशि को आपस में बांट लिए गया। आरोपी के निशानदेही पर लूट की रकम 1000 रूपए एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त कर आरोपी शहजोर अली को गिरफ्तार किया गया। मामले में 1 अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही में लटोरी चौकी प्रभारी धनंजय पाठक, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, आरक्षक अम्बिका मरावी, नंदकिशोर राजवाड़े, उमेश सिंह व महिला आरक्षक मुनेश्री पैकरा सक्रिय रहे।

Categorized in: