सूरजपुर- 01 जून 2020 को ग्राम जरही भटगांव निवासी सुशील सिंह ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके माता-पिता विश्रामपुर 1-सी 26 के बाजू स्थित प्राईवेट मकान बनाकर रहते है जो मार्च 2020 को बिहार समस्तीपुर अपने पैतृक निवास गए है, लाकडाउन होने के कारण बिहार से वापस विश्रामपुर नहीं आ पाए थे जिस कारण क्वार्टर का देखरेख यह बीच-बीच में जरही से आकर करता था। सोमवार 01 जून को क्वार्टर में आकर देखा कि घर के उपर का सीट टूटा हुआ है घर के अंदर सामान, टीव्ही, होम थियेटर, डीव्हीडी, 02 नग पंखा, मिक्सर व पूजा घर में रखे डिब्बे में 6 हजार रूपये नगदी कुल 45 हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में घर के अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर विश्रामपुर पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में विश्रामपुर पुलिस ने पूर्व में हुए चोरी के मामले में संलिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखते हुए सम्पत्ति एवं अज्ञात चोर की पतासाजी करने के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही रोहित मिश्रा उर्फ बाठुल पिता स्व. माधव मिश्रा उम्र 23 वर्ष, नितिन यादव उर्फ बाबू पिता दिनेश यादव उम्र 19 वर्ष एवं रायल एक्का पिता रूडोल्फ एक्का उम्र 25 वर्ष निवासी विश्रामपुर से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किए जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी गए सामान, एलईसी, टीव्ही, होम थियेटर, डीव्हीडी, 02 नग पंखा, मिक्सर कुल कीमत 46 हजार रूपये का बरामद कर तीनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

Categorized in: