सूरजपुर- वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच सूरजपुर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले 1 व्यक्ति से 3 किलो 8 सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उसके विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थ गांजा के विरूद्व की गई इस कार्यवाही पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सोमवार 01 जून 2020 को थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की हीरो पैशन प्रो मोटर साइकिल से जशपुर जिला से मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु अम्बिकापुर होते हुए सुखरी सपना मार्ग से जयनगर सूरजपुर होते कोरिया के निकला है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पूर्ण सतर्कता के साथ तत्काल रेड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कोरोना संकट के बीच लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, बाहरी व्यक्ति के आने-जाने की निगरानी, कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न स्थानों व चौक-चौहारो पर सजगता व पूर्ण निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के साथ ही अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्व की गई इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक कुकरेजा ने थाना जयनगर की पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

Categorized in: