राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर बलरामपुर पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को व्रत रख वट वृक्ष की पूजा अर्चना की जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष अमावस्या पर मनाए जाने वाला वट सावित्री व्रत बलरामपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांव में भी महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखते हुए वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की साथ ही मौली रोली कच्चा सूत भिगोकर वृक्ष के तने के चारों और लपेटा इसके बाद सत्यवान सावित्री की कथा सुनाई गई पूजा अर्चना के दौरान सुहागिनों ने सुहाग के सामान दान किया मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने कठिन तप के बल से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी

Categorized in: