राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर- बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग , ने थाना /चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर अपने-अपने छेत्र में शाम 5 बजे के बाद गश्त पर निकलने तथा शहरी छेत्रों में पैदल गस्त पेट्रोलिंग नियमित करने, बैंक, एटीएम चेक करने, संदिग्ध व्यक्ति, ठेले वाले, फेरी वाले एवं अन्य को नियमित चेक करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत नजर रखने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जिले के थाना चौकी प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी के द्वारा सोमवार के रात्रि अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों द्वारा पैदल पेट्रोलिंग की गई। गस्त पेट्रोलिंग नियमित करने से अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे संदिग्ध व्यक्तियों के गतिविधियों पर सतत नजर रखें जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके।

Categorized in: