बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र अंंतर्गत ग्राम करमडीहा में सेवानिवृत्त फौजी की हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। सुपारी किलर को 50 हजार रुपये देकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल सभी 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पूर्व में आरोपी से अवैध संबंध रहा। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, मोटरसाइकिल के शाकअप एवं डंडा से हमला कर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना का पर्दाफास करते हुए बताया कि मृतक देवकुमार निर्मलकर 43 वर्ष लगभग तीन वर्ष पूर्व आर्मी से सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। वह प्रतिदिन प्रात: लगभग 04 बजे मॉर्निंग वॉक पर घूमने जाता था। मृतक का बड़ा भाई तीन नवंबर को प्रात: 05.30 बजे अपने घर से मजदूर खोजने मोटरसाइकिल से गुड़ीपारा की ओर जा रहा था। इस दौरान वह देखा कि मुख्य मार्ग में एक व्यक्ति मुंह के बल मृत पड़ा हैख् जिसका सिर खून से लथपथ था। खून रोड में बहकर जमा हो गया था। मृतक का कपड़ा देखकर संदेह होने पर सिर पलट कर देखा तो उसका छोटा भाई देवकुमार निर्मलकर था। सिर के पीछे कटने के गहरे निशान थे। ललाट के ऊपर गहरा कटा था और सिर का भेजा बाहर निकला हुआ था। बाएं कान का हिस्सा थोड़ा कटा था। वह अपने घर एवं पड़ोसियों को घटना की जानकारी दिया। इसकी सूचना मिलने पर थाना बसंतपुर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल, शव निरीक्षण, परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी। संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करने पर मामले का पर्दाफास हुआ।
राहुल यादव को दी सुपारी
वाड्रफनगर थाना प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि राहुल यादव पिता चन्द्रमणि यादव, 23 वर्ष, निवासी ग्राम मुरकौल, थाना बसंतपुर को हत्या के लिए सुपारी सुनील कुशवाहा ने दी थी। आरोपी ने दो किश्त में 30 हजार रुपये और 20 हजार रुपये प्राप्त किया था।
यह था मामला
ग्राम करमडीहा के धरमसुल्ली कुशवाहा पारा निवासी महिला का अवैध संबंध पूर्व में आरोपी सुनील कुशवाहा पिता कुंभकरण, 40 वर्ष निवासी ग्राम करमडीहा से था। बाद में उक्त महिला का अवैध संबंध मृतक देवकुमार निर्मलकर से रहा। आरोपी सुनील कुशवाहा द्वारा आरोपी राहुल यादव एवं अपचारी बालक को मृतक की हत्या करने की सुपारी के रूप में 50 हजार अग्रिम दिया गया था और सुपारी किलर के माध्यम से देवकुमार की हत्या कराई गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

राहुल यादव पिता चन्द्रमणि यादव, 23 वर्ष, निवासी ग्राम मुरकौल, थाना बसंतपुर
सुनील कुशवाहा पिता कुंभकरण, 40 वर्ष निवासी ग्राम करमडीहा, थाना बसंतपुर
अपचारी बालक 16 वर्ष, निवासी ग्राम करमडीहा थाना बसंतपुर

Categorized in: