सूरजपुर- अखिल भारतीय हिन्दू महासभा सूरजपुर के युवा जिला उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल व पारस पैकरा के नेतृत्व में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भटगांव तहसीलदार ऋतुराज भगत को ज्ञापन सौंपा गया है।

उक्त ज्ञापन में उल्लेख है कि जिस तरह से विश्व महामारी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। जिससे संक्रमितों की संख्या में काफी बढोत्तरी हो रही है हाल ही में जिले के जयनगर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की भी मौत हो गयी है। भटगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बतरा, खोपा, बुंदिया, सलका सहित अन्य स्थानों पर साप्ताहिक बाजार संचालित है और साप्ताहिक बाजारों व क्षेत्र में संचालित बैको में सोशल डिस्टेसिंग व मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग नही किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। क्योंकि ये सब सार्वजनिक जगह हैं लोगो का आना-जाना लगा रहता और संक्रमित इलाकों बसे भी लोगो का आवागमन लगा हुआ है जिससे भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए आस-पास के ग्रामीण जन कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर आशंकित व भयभीत है। तहसीलदार ऋतुराज भगत ने अखिल भारत हिंदू महासभा सूरजपुर को कहा है कि आपकी मांग उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर मांग पूरी करने की बात रही है। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री तुलेश्वर राजवाड़े,अखिल भारत हिंदू महासभा जिला मंत्री सदन राजवाड़े, जिला सचिव प्रिंस जायसवाल व तुलेश्वर प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categorized in: