रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में एक पलटन घाट की अब तस्वीर बदलेगी जिले के संवेदनशील कलेक्टर श्याम धावडे एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू आज पलटन घाट पहुंचे जहां उन्होंने रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए वहीं पलटन घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की बात कही।

                                              गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट में एक पलटन घाट अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है जहां से लगातार रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था जिससे पलटन घाट की खूबसूरती को ग्रहण लग रहा था इसी बीच इसकी सूचना कलेक्टर श्याम धावडे एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को मिली तो वे आज पलटन घाट पहुंचे जहां उन्होंने रेत उत्खनन को प्रतिबंधित करने के सख्त निर्देश दिए वही पलटन घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की बात कही। सूचना के बाद जिस संवेदनशीलता के साथ कलेक्टर श्याम धावडे एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू पलटन घाट पहुंचकर रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया इसकी नगर में खूब सराहना की जा रही है।

Categorized in: