पत्थलगांव । जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज पत्थलगांव शहर के तीनों मार्गों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा भव्य रैली निकाली गई। यह जुलूस बिलाईटांगर के मस्जिद से शुरू होकर शहर के तीन मुख्य मार्ग में परचम के साथ निकाली गई। इस दौरान सरकार की आमद ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो के नारों से जुलूस गूंजता रहा। बड़े ही आकर्षक ढंग से नात करते हुए समुदाय के लोगों द्वारा मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के मौके पर खुशियां मनाई जा रही है। इस दौरान एक दूसरे से लोगों ने गले मिलकर बधाई दी शहर में निकली इस रैली को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का उत्साह देखने को ही बन रहा था। मौलानाओं ने लोगों से यतीमो और गरीबों की मदद करने की अपील की। जहां दुआ के बाद नयाज का वितरण किया जाएगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रैली में भारी पुलिसबल मुस्तैद दिखी। इस दौरान जुलूस में मौलाना सौकत,मौलाना अब्दुल रहमान,रेहान कादरी,मोनू खान, निशामुद्दीन खान, मुस्ताख खान,अनवर गुडविल, अबरार, खान, आरिफ खान, सोनू, शाहरुख खान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Categorized in: