बलरामपुर। बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़कीमहरी के हडहीचेउर में खेत के मेड़ में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़कीमहरी में शनिवार की सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने खेत के मेड़ में एक महिला का शव देखा। इसकी खबर गांव में फैली और ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया। मृत महिला की पहचान गांव के लोगों ने देवंती पति मुगड़ा की। इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दी गई, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची बलरामपुर पुलिस ने शव को पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआइ अश्विनी सिंह ने बताया कि मृत महिला अपने लड़के के लिए लड़की देख कर आ रही थी। शराब के नशे में होने के कारण वह रास्ते में गिरते-पटकाते आ रही थी। संभवत: नशे के हालत में खेत के मेड़ में गिरने के कारण वह नहीं उठ पाई और रात भर पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा।

Categorized in: