मनेंद्रगढ़- नगर पंचायत खोंगापानी में स्थित यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुष्मिता पाल ने छत्तीसगढ़ हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में 97.5 प्रतिशत अंक लाकर जिले का मान बढ़ाया था। छात्रा को सम्मानित करने भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने शनिवार को छात्रा सुष्मिता पाल के निवास खोगापानी जाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर मिठाई खिलाकर 11 हजार का चेक प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की। खोगापानी स्थित यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा कु.सुष्मिता पाल की मांग पर विधायक श्री कमरो ने स्कूल में प्रोजेक्टर लगाने घोषणा की है।

Categorized in: