बलरामपुर- जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के डवरा चौकी अंतर्गत पति ने अपनी पत्नी की टांगी से मार कर हत्या कर दी।

डवरा पुलिस ने बताया कि आरोपी जखू राम पिता राम उम्र 42 वर्ष मृतिका तारामुनि पति के बीच आपसी विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि पति ने पत्नी को टांगी से उस पर वार कर दिया जब तक पत्नी कुछ समझ पाती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही डवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय लोगों के कथन के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Categorized in: