सर्व यादव समाज की भटगांव तहसील इकाई द्वारा ग्राम कसकेला में आयोजित तहसील स्तरीय बैठक में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर आयोजित इस बैठक में तहसील भर से हज़ारों की संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर अपने मजबूत सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सर्व यादव समाज जिला सूरजपुर के निर्देशानुसार किया गया था। बैठक की अध्यक्षता श्री अंगद यादव (तहसील अध्यक्ष, भटगांव) ने की, साथ ही मंच पर श्री रवि यादव (युवा अध्यक्ष) एवं श्रीमती फूलों यादव (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष) विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं।

 

संगठनात्मक चुनाव

 

बैठक के दौरान समाज की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव सम्पन्न कराए गए। चुनाव प्रभारी श्री दुर्गा यादव एवं सह-प्रभारी श्री राजाराम यादव (युवा जिला अध्यक्ष) की देखरेख में पारदर्शी व शांतिपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 

बैठक में शिक्षा, संगठन और सशक्तिकरण पर रहा ज़ोर

 

बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों सहित अनेक गणमान्यजनों ने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने, युवाओं में शिक्षा व संस्कारों का संचार, तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह कार्यक्रम समाज के लिए न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि यह भावनात्मक एकता और सामाजिक जागरूकता का भी प्रतीक बना। उपस्थित हजारों लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि समाज आज भी संगठित है और एक नए उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है।

 

संचालन और समापन

 

बैठक का संचालन श्री अंगद यादव ने किया। कार्यक्रम की समापन घोषणा संरक्षक श्री रामनरेश यादव द्वारा की गई। आयोजन की समस्त व्यवस्था युवा उपाध्यक्ष श्री मधुसूदन यादव के कुशल नेतृत्व में सुचारू रूप से सम्पन्न हुई,जिसकी सराहना सभी उपस्थितजनों ने की।

Categorized in: