राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर
झारखंड के भंडारिया प्रखंड के ग्राम नवका में मंगलवार को सर्व नाई समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलरामपुर जिले के वरिष्ठ समाज सदस्यों के साथ आसपास के क्षेत्र से समाज के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में बलरामपुर, बड़गड, मदगडी, जोनहींखाड़, भंडारिया, लिलापथर समेत अन्य इलाकों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर ठाकुर ने कहा की समाज के युवाओं में शिक्षा के प्रति रुचि की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही, हमें सामाजिक बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज को एकजुट करना होगा। यही हमारे समाज की प्रगति का मार्ग है।
वरिष्ठ अशोक ठाकुर ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, अभी भी समाज के कई लोग संगठन से जुड़े नहीं हैं। डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से समाज के सभी लोगों को जोड़ने का कार्य युवाओं द्वारा किया जाएगा। इससे समाज को एक नई पहचान मिलेगी।
बलरामपुर जिले के वरिष्ठ सदस्य राजाराम ठाकुर ने समाज में फैल रही नकारात्मकता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “कुछ लोग समाज को तोड़ने के प्रयास कर रहे हैं। हमें इन चुनौतियों का सामना करते हुए समाज की एकता और विकास के लिए कार्य करना होगा
इस अवसर पर निर्मल ठाकुर, जयगोविंद ठाकुर, राजेश ठाकुर, प्रेमचंद ठाकुर, नंदकेश्वर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, सरवन ठाकुर, सीताराम ठाकुर सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Categorized in: