गिरजा ठाकुर अंबिकापुर। खेत गया मासूम बालक सर्पदंश का शिकार हो गया, उसने तत्काल घटना की जानकारी परिजन को नहीं दी। कुछ देर बाद जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो वह परिजन को बताया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आकाश राम पिता कमलेश्वर गोड़ उम्र 10 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। शनिवार को इसके परिजन खेत में रोपा लगाने गए थे। वह परिजन के साथ गया था। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी वह तत्काल परिजन को नहीं दिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो वह परिजन को घटना की जानकारी दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Categorized in: