0 तैयारियों को लेकर हुई पदाधिकारियों की बैठक

सूरजपुर।भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे संगठनात्मक चर्चा की गई तथा जिला कार्यसमिति बैठक,विधानसभा वार बैठक व मंडल कार्यसमिति  की तैयारियों एवं आगामी रणनीति पर जवाबदारी सौपी गई। बैठक में सरकार के जनविरोधी फैसले के खिलाफ आक्रामक रणनीति के तहत हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा व गांव गांव में जनजागरण अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहू,राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी, महेश्वर पैकरा, भूलन सिंह, थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल, शशि तिवारी मौजूद रहे।
0 ………..दाड़ी में तिनका
रेत उत्खनन को लेकर भाजपा ने आज जांच करने के लिए समिति बनाने की बात की है। इसे लेकर लोग सवाल पूछ रहे है कि जब उनकी सरकार थी तो कौन भाजपाई रेत का अवैध उत्खनन कर रहा था…… ? और इसके पहले धान खरीदी व डेम के जांच के  लिए भी समिति बनी थी। परंतू उसका हश्र क्या हुआ, उसमे खबर तो यह भी थी कि जांच के नाम पर कोष भरा गया था।  अब इसकी सच्चाई क्या है यह तो भाजपाई ही बताएंगे। कहीं इस समिति का भी मकसद यही तो नहीं है,,,,,,,,,?  फिलहाल पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह मरावी शामिल हैं। यह दल सरकार द्वारा आबंटित जिले के सभी रेत खदानों का दौरा करेगी तथा स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर रेत खदानों मे चल रहे अवैध उत्खनन व नियम विरुद्ध अंतर्राज्यीय परिवहन रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। इन दिनों बडे़ पैमाने पर जिले के आबंटित रेत खदानों के नीयत जगह के बजाय अन्यत्र जगह से रेत उत्खनन किया जा रहा है तथा  ट्रकों मे ग्रामीण सड़को के क्षमता से अधिक ओवरलोड रेत का परिवहन किया जा रहा है। जिससे गांव के सड़क उखड़ रही है। जिसे लेकर ठेकेदार व ग्रामीण कई बार आमने सामने भी हो गए हैं और विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है।

Categorized in: