.
बैकुंठपुर/ कोरिया जिला विभाजन का मुद्दा बैकुंठपुर में एक बार पुनः गर्मा गया है। भाजपा-कांग्रेस व गोंगपा ने आगामी नगरीय निकाय के बहिष्कार की घोषणा की है। कोई भी राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद का फार्म नही लेगा। दरअसल राजपत्र के प्रकाशन के बाद खड़गवां ब्लॉक को एमसीबी जिले में शामिल कर दिया है। जिसके बाद मंगलवार को कोरिया बचाव मंच द्वारा मानस भवन में शहरवासी, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के लोग बैठक में उपस्थित रहे।

इस दौरान आदिवासी समाज के विजय सिंह ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार का आग्रह किया। जिसके बाद वहां उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व गोंगपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय कमरो ने साफ कहा कि हमारी पार्टी की ओर कोई भी बैकुंठपुर व शिवपुर-चरचा के नगरीय निकाय चुनाव में भाग नही लेगा। कोरिया की अस्मिता को बचाने के लिए हम सभी कोरिया के साथ हैं। वहीं निर्दलीय कोई फार्म न ले इसकी जिम्मेदारी युवाओं को दी गयी है।

जिसका सभी ने ध्वनिमत से स्वागत किया।राजपत्र में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला बनने की अधिसूचनाआते ही कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एक बार फिरगतिविधियां तेज हो गयी है। इस दौरान कोरिया बचाओ मंच ने आजएक बड़ी घोषणा करते हुए कोरिया जिला विभाजन के और भूपेशसरकार की मनमानी के विरोध में संभावित दिसंबर महीने में होनेवाले जिले के दो नगरीय निकायों बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा मेंचुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान  बैकुंठपुर में जनताने एकजुट और एक स्वर में यह निर्णय लिया ।इस संबंध में कोरिया बचाओ मंच के शैलेश शिवहरे व कोरिया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर सहित गोंगपा द्वारा सयुक्त घोषणा करते हुए कहा गया कि भाजपा सहित गोंडवाना वसतारुढ कांग्रेस अपने ही सरकार के खिलाफ विरोध में आगामीनगरी निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं करेगी।

 इस दौरान बैकुंठपुर के मानस भवन में हुई बैठक में भाजपाकांग्रेस एवं गोंडवाना के सभी प्रमुख नेता व शहर के नागरिक मौजूदरहे। जिसमें काग्रेस की ओर से काग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहरके अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी तो भाजपा कीओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व नगरपालिकाअध्यक्ष शैलेश शिवहरे के साथ सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

Categorized in: