देर रात वन अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से पकड़ा पिकअप को
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस द्वारा रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन में सब्जी की आड़ में लकड़ी की तस्करी कर रहे वाहन सहित आरोपितों को पकड़ वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वनमंडलाधिकारी बलरामपुर विवेकानंद झा के निर्देशन एवं अनिल सिंह पैकरा उप वनमंडलाधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में वन अपराध की रोकथाम की सघन मुहिम चलाई गई है। इसी क्रम में पांच मार्च की रात गश्त के दारौन वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 2608 में छह नग साल ल_ अवैध रूप से परिवहन करना पाया गया। वन अधिकारियों ने ग्राम सुरहर से लगे बहेलिया नदी के पास के जंगल से निकली पिकअप को ग्राम बैकुंठपुर व खुटरामोड़ के बीच रात लगभग 2.30 बजे बसंतपुर पुलिस एवं वनकर्मियों के संयुक्त प्रयास से जप्त कर लिया गया। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) च, 42 (1), 52, तथा छग राज्य अभिवहन वनोपज नियम 2001 की धारा 22 (1) एवं छग राज्य वनोपज व्यापार (विनिर्दिष्ट) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) के तहत कार्रवाई की जा रही है। जप्त संपत्ति का अनुमानित मूल्य वाहन मय इमारती लकड़ी सहित लगभग सात लाख रुपये आंकी गई है। उप वनमंडलाधिकारी वाड्रफनगर द्वारा उक्त वाहन पर राजसात की कार्रवाई की जा रही है। पिकअप वार्ड नं.18 कोटराही जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के दुर्गेश कुशवाहा पिता श्याम बिहारी कुशवाहा की है।
इन्हें न्यायिक रिमांड पर किया पेश-
साल लकड़ी परिवहन वाहन चालक झमन सिंह पिता लालसाय सिंह पठारी 31 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़टांड़ वाड्रफनगर एवं श्रीराम पिता पनुराम 30 वर्ष निवासी ग्राम गोवर्धनपुर तहसील वाड्रफनगर के द्वारा किया जा रहा था। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे अपने स्वार्थ के लिए बेचने के उद्देश्य से लकड़ी को उत्तर प्रदेश ले जा था। वाहन मालिक, वाहन चालक एवं सह आरोपित को प्रथम श्रेणी न्यायालय मजिस्ट्रेट के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश किया गया है।

Categorized in: