मनेंद्रगढ़ ! सड़क हादसे में नारायणपुर तिराहे के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ! सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवेचना कार्यवाही शुरू कर दी थी ! पिकअप चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था पुलिस द्वारा पिकअप चालक की खोजबीन की जा रही है ! मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम बेलबहरा निवासी ज्ञान सिंह पिता राम सिंह 26 वर्ष तथा देव सिंह पिता समारू सिंह 28 वर्ष गुरुवार की दोपहर कोड़ा से मनेंद्रगढ़ की ओर किसी काम से बाईक से आ रहे थे ! इसी दौरान पिकअप क्रमांक सीजी 13 एए 1388 काफी तेज और अनियंत्रित गति से नारायणपुर तिराहा के पास बाइक सवार युवकों को सामने से ठोकर मार दिया जिससे दोनों बाइक सवार युवक उछल कर दूर गिर गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोड़ा चौकी प्रभारी संदीप बागीस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेकर विवेचना कारवाही शुरू कर दी थी ! चौकी प्रभारी संदीप बागीस ने घटना के बारे में बताया कि पिकअप का चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था उसकी खोजबीन की जा रही है ! मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है !

Categorized in: