प्रेमनगर- प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पंचायत सचिव संघ ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हुवे छत्तीशगढ़ के पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने की मांग किया गया है पंचायत सचिव संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पंचायत के सचिवों के माध्यम से शासन के 200 योजनाओं को जमीनी स्तर से क्रियान्वयन कर जनहित में अंतिम ब्यक्ति तक पहुंचाने का बहुत ईमानदारी से काम करते हैं उन्होंने उदाहरण स्वरूप में यह भी स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों के जैसे ही शिक्षा कर्मी नियुक्ति किया गया था जिन कर्मचारियों को शासकीयकरण कर दिया गया है लेकिन पंचायतों में कार्यरत सचिवों को शासकीय करण नही किया गया है उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुवे यह भी याद दिलाया है कि छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों ने सचिवों के कार्यों को देखते हुवे परवीक्षा अवधि 2 वर्ष पूर्ण करने के बाद उन्हें शासकीय करने की मांग को पूर्ण करने का आग्रह किया है पंचायत सचिव संघ ने प्रांतीय आह्वान पर अंतिम विचार से स्पस्ट किया है कि हम लोगों के मांगो को लेकर शासन उचित विचार करें नही तो पूरे ब्लॉक इकाई के सभी सचिव पूरे प्रदेश सहित काम बंद कलम बन्द दिनाँक 26/12/2020 से समस्त कार्य बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपते हुवे ब्लॉक अध्यक्ष कासिम अंसारी रूपनारायण तिवारी साधुचरण साहू कलम सिंह नरेश प्रजापति एवं समस्त सचिव संघ के उपस्थिति में सम्पन्न हुवा।

Categorized in: