रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए रिंग रोड में बटालियन पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे पुलिया के पास गड्ढा कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है विभाग को तत्काल इसे भरवाए जाने की आवश्यकता है।                  

गौरतलब है कि रिंग रोड में बटालियन पेट्रोल पंप के पास पुलिया से सटा हुआ गड्ढा हो गया है जो कभी भी बड़े हादसे हो आमंत्रित कर सकता है। रिंग रोड से ही होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। से में लोक निर्माण विभाग को अविलंब इस गड्ढे को भरवाए जाने की आवश्यकता है।

प्रत्येक वर्ष रिंग रोड के रखरखाव में बड़ी राशि होती है खर्च- लोक निर्माण विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष रिंग रोड के रखरखाव में बड़ी राशि खर्च की जाती है ऐसे में विभाग की बड़ी लापरवाही लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।

Categorized in: