अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी । जिला बलरामपुर रामानुजगंज के विकास खण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत घटगांव उदरसई में कुछ ग्रामीणों को दस्त होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महराज को रात में करीब 8 बजे मिली. अगले ही दिन चिंतामणि महराज ने उक्त ग्राम पहुचकर ग्रामीणों से हाल-चाल जाना तथा स्वास्थ्य सुविधा ग्रामीणों को मुहैया काराया.

चिंतामणि महराज को शुक्रवार की रात करीब 8 बजे उनके सामरी विधान सभा क्षेत्र शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत घटगांव उदरसई में कुछ ग्रामीणों को दस्त होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से दी गईं. इस सूचना के मिलते ही सुबह – सुबह चिंतामणि महराज 8 बजे उक्त ग्राम पहुचकर स्वास्थ्य के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली. इसके पूर्व विधायक ने रात में ही स्वास्थ्य विभाग को दस्त की जानकारी से अवगत कराकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा ग्रामीणों को दिए जाने सजक कर दिया था. तथा स्वास्थ्य विभाग के मैदानी स्तर के कर्मचारी एएनएम, आरएनएम व एमपीडब्ल्यू सहित अन्य ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही नही बरते व ग्रामीणों को लगातार चेकअप के साथ – साथ मौसिमी बीमारी से निजात दिलाने ग्रामीण इलाकों में भर्मण करने , समय समय पर कैम्प लगाकर भी ग्रामीणों का स्वास्थ्य चेकअप कर दवा वितरण करने कहा हैं।

चिंतामणि ने पांच किलोमीटर पैदल सफर कर नहर का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत रेहडा के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चिंतामणि महराज को चंद्रनगर बांध के बारे में कमियों को लेकर विस्तृत जानकारी दीया. इस ओर गंभीरता बरतते हुवे चिंतामणि ने सिंचाई विभाग के ईई एसडीओ दोनों को बुलाकर समझाइश देकर कहा जहां पर नहर में कमी हैं उसे बारिश बाद तत्काल सुधार करवाया जाये. इस दौरान चिंतामणि ने ग्रामीणों के साथ चंद्रनगर बांध से नहर के किनारे पैदल चलकर लगभग 5 किलोमीटर तक पूरी नहर का निरीक्षण किया. उनके साथ पहुँची टीम भी पैदल चलकर मोर्चा संभालने में डटी हुई थीं.

Categorized in: