जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे सरगुजा संभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

अंबिकापुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे सरगुजा संभाग द्वारा बुधवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यकर्ता स मेलन का आयोजन अंबिकापुर में किया गया। प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित जोगी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पॉल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखु यादव एवं संभागीय अध्यक्ष दानिश रफीक मौजूद रहे। कार्यक्रम जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी रूबरू हुए जिस पर सरगुजा जिला अध्यक्ष देवेश प्रताप सिंह, सूरजपुर जिला अध्यक्ष संजीत यादव, बलरामपुर जिला अध्यक्ष संतोश इंजीनियर, कोरिया जिला अध्यक्ष शाहिद महमूद एवं फनिद्रा हमाम मिश्रा जसपुर जिला अध्यक्ष जफीर चिस्ती ने बताया कि सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा रही है। जिले की समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है एवं जल्द से जल्द आगे की रणनीति बनाकर कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सरगुजा संभाग में चल रहे कार्यों को लेकर संतोष जताया है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा में 100 सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिए सरगुजा संभाग में बालू एवं कोयले की अवैध माइनिंग को ध्यान में रखते हुए संभागीय अध्यक्ष दानिश रफीक को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द कमेटी बनाकर अवैध खनन को रोकने का कार्य करवाएं साथ ही साथ लेमरू प्रोजेक्ट में प्रभावित गांव का दौरा कर पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा अडानी के साथ की गई डील के बारे में जनता को बताने की बात भी कही गई है। अमित जोगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेरे पापा ने इस पार्टी को छत्तीसगढिय़ों के लिए बनाया है और जल्द से जल्द इस प्रदेश में छत्तीसगढ़ी यों का राज वापस लाना है कांग्रेस की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को मजबूत बनाना है।
संभागीय अध्यक्ष दानिश रफीक ने अपने उद्बोधन में सरगुजा संभाग के पांचों जिले में चल रहे संगठन के कार्यों की रूपरेखा प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के सामने प्रस्तुत की। साथ ही साथ आने वाले समय में पार्टी संगठन द्वारा किए जा रहे वाले कार्यो की जानकारी दी। अजीत जोगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पॉल ने अपने उद्बोधन में संभाग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोडऩे की बात कही साथ ही साथ महिलाओं के माध्यम से शराबबंदी को लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही।

Categorized in: