अंबिकापुर – भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा जिले में किसानों को सुचारू रूप से रासायनिक खाद आपूर्ति करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन अनुसुइया उइके के नाम से सरगुजा कलेक्टर को भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में व भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के आह्वान पर आज राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया जिसमें सरगुजा जिले से संबंधित जानकारी देते हुए मिश्रा ने बताया कि जिले में 397.67 लाख एकड़ कृषि योग्य भूमि व हमारे सरगुजा जिले में प्रमाणित 1,42.00 लाख किसान है और लगभग 45000 किसानों का रजिस्ट्रेशन किन्ही कारणों से नहीं हुआ है जिसके एवज में खरीफ फसल में खाद की मांग वर्ष 2020 21 में 16600 मेट्रिक टन रखी गई है जिसकी वर्ष 2020 में 18800 मेट्रिक टन की मांग रखी गई थी पिछले वर्ष रबी की फसल का बचा हुआ खाद्य खरीफ फसल हेतु सरकारी समितियों द्वारा उपयोग हेतु किसानों को आवंटित की गई थी इस वजह से पिछले वर्ष खरीफ के रूप फसल में किसानों को खाद की दिक्कत नहीं हुई थी। सरगुजा जिले में बहुत से किसानों का धान का थरहा यूरिया की कमी के कारण पीला पड़ता जा रहा है जिससे वह धान का पौधा रोकने योग्य नहीं रह गया है ऐसे गरीब किसानों को भूपेश सरकार कृषि विस्तार अधिकारी से जांच के उपरांत मुआवजा का भी प्रावधान किया जाना चाहि, जो किसानों के हित में सही होगा और यदि 16 जुलाई तक किसानों के दुख दर्द को समझते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था छत्तीसगढ़ शासन में बैठे हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण नहीं किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 16 जुलाई को जिला मु यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। उसी प्रकार यदि 20 जुलाई तक खाद की व्यवस्था नहीं की जाती है तो भाजपा के साथ-साथ किसान मोर्चा ब्लॉक मु यालय में भी 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे।

Categorized in: